boltBREAKING NEWS

घोषणा पत्र में ममता ने कहा- सामान्य परिवारों को सालाना 6000 व एससी-एसटी को 12000 देंगे

घोषणा पत्र में ममता ने कहा- सामान्य परिवारों को सालाना 6000 व एससी-एसटी को 12000 देंगे

कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें ममता ने बड़ी घोषणा करते हुए उनकी सरकार की सत्ता में वापसी पर सभी सामान्य परिवारों को सालाना 6000 एवं एससी-एसटी परिवारों को 12000 रुपए देने का वादा किया। इसके साथ ही ममता ने राज्य के सभी 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को राशन की होम डिलीवरी का भी वादा किया।
ममता ने कहा कि सभी परिवारों की एक नि्िरचत आय सुनिश्चित करने के लिए मैं सामान्य परिवारों को 6000 एवं एससी-एसटी परिवारों को 12000 देने का वचन देती हूं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में वापस आती है तो किसी को भी राशन लेने के लिए दुकान तक नहीं जाना होगा। उनकी सरकार द्वारे सरकार कार्यक्रम के तहत हर घर तक राशन पहुंचाना सुनिश्चित करेगी।